घास मंडी में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ -छापे में सिलेंडरों और उपकरणों का जखीरा बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र के घास मंडी में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर, अवैध रिफिलिंग उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद आरोपी पूछताछ के बीच मौका पाकर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार पूर्ति निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी, गौरव जोशी, ललित मोहन मेर, सुबोध त्रिपाठी और राहुल सिंह डांगी की टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी की मौजूदगी में घास मंडी स्थित मैसर्स दिल्ली पावर टूल्स नामक दुकान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान दुकान के भीतर घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का अवैध कारोबार संचालित होता पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


छापेमारी के दौरान मौके से 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर (एचपी और इंडेन कंपनी), अवैध गैस रिफिलिंग उपकरण पाइप सहित, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, कई छोटे गैस सिलेंडर, सील कैप, छोटे चूल्हे और रेगुलेटर बरामद किए गए। बरामद छोटे सिलेंडरों में सानिया स्टार, चेतन सूर्या, किंग चॉइस और दंगल कंपनी के सिलेंडर भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ छोटे सिलेंडर बर्नर और रेगुलेटर सहित भी पाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद मुसेब पुत्र मोहम्मद जदार, निवासी लाइन नंबर-08 बनभूलपुरा बताया। जब उससे बरामद सामग्री के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और पूछताछ के दौरान मौका पाकर फरार हो गया। वहीं दुकान पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने अपना नाम शिवम बताया और कहा कि शादाब नामक व्यक्ति भी इस अवैध रिफिलिंग कार्य में शामिल है। बाद में शिवम भी शादाब को बुलाने के बहाने मौके से फरार हो गया।


छापेमारी के दौरान बरामद इलेक्ट्रॉनिक कांटा, अवैध रिफिलिंग उपकरण, पाइप, रेगुलेटर, सील कैप और अन्य सामग्री को सील कर एक पुलिंदे में बंद किया गया और गैस सिलेंडरों सहित थाना बनभूलपुरा में जमा कराया गया है। बरामद वस्तुओं की सुपुर्दगी की कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


पूर्ति विभाग द्वारा मोहम्मद मुसेब, शिवम और शादाब के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति ली जा रही है। पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी कराई गई है और उसकी हैश वैल्यू की प्रक्रिया भी अलग से की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119