मान्यता नवीनीकरण के बदले 20 हजार की रिश्वत: हरिद्वार में बीईओ और प्रभारी प्रधानाध्यापक विजिलेंस के हत्थे चढ़े

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बृजपाल सिंह राठौर और एक सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 40वीं वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता के नवीनीकरण के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी। एडीजी विजिलेंस वी. मुरुगेशन के अनुसार, पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता नवीनीकरण हेतु आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किया जाना था। इसी सिलसिले में शिकायतकर्ता ने बीईओ बृजपाल सिंह राठौर से संपर्क किया, जिन्होंने प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया। गुरुवार को रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में बीईओ कार्यालय में राठौर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि राठौर की पत्नी देहरादून में पुलिस विभाग में अधिकारी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

इस मामले में विजिलेंस ने मंगोलपुर स्थित सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119