नैनीताल में प्रेमिका के साथ पति को देख भड़की पत्नी, गांधी चौक पर जमकर हंगामा -पत्नी ने तोड़ा कार का शीशा, प्रेमिका जान बचाकर फरार, घंटों पुलिस चौकी में चला ड्रामा
नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र स्थित गांधी चौक चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया। गुस्से में आई पत्नी ने बीच सड़क पति की कार का शीशा तोड़ दिया, जबकि प्रेमिका किसी तरह मौके से भाग निकली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी युवक अपनी पत्नी से छुपकर प्रेमिका के साथ घूमने नैनीताल आया था। इस बात की भनक लगते ही पत्नी अपने परिजनों के साथ नैनीताल पहुंच गई। दोपहर के समय तल्लीताल गांधी चौक पर पत्नी की नजर पति की कार पर पड़ी, जिसके बाद परिजनों ने बीच सड़क वाहन रुकवा लिया।
पत्नी को सामने देख पति और उसकी प्रेमिका हक्के-बक्के रह गए। पत्नी के कहने पर जब पति कार से बाहर नहीं निकला तो पत्नी और उसके परिजनों ने कार का शीशा तोड़ दिया। इसी बीच प्रेमिका कार से निकलकर मौके से फरार हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को पुलिस चौकी ले जाया गया। चौकी में दोनों पक्षों के बीच देर तक आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा। पत्नी ने पति पर मारपीट करने और दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने के आरोप लगाए, जबकि पति ने पत्नी और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
इस दौरान पत्नी और उसके परिजन प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर घंटों पुलिस चौकी में डटे रहे, लेकिन कई बार फोन किए जाने के बावजूद प्रेमिका वहां नहीं पहुंची।
तल्लीताल थाना प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही अलगाव का मामला चल रहा है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद उन्हें समझाकर छोड़ दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग