नए साल के स्वागत में झिलमिलाती रोशनी से सजा नैनीताल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नए साल के स्वागत को लेकर सरोवर नगरी नैनीताल पूरी तरह सज-धजकर जगमगा उठी है। शहर के घर, होटल, बाजार और प्रमुख पर्यटन स्थल रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन हो चुके हैं। झील नगरी की यह जगमगाहट सैलानियों को खासा आकर्षित कर रही है।


नैनीझील के किनारे टहलते पर्यटक इस मनमोहक दृश्य का आनंद ले रहे हैं। मालरोड को होटल एसोसिएशन की ओर से विशेष रूप से सजाया गया है, जहां पेड़ों पर रंगीन लाइटें और मालाएं लगाई गई हैं। शाम ढलते ही जब ये रोशनियां जलती हैं तो मालरोड दुल्हन की तरह सजी नजर आती है, जिसका खूबसूरत प्रतिबिंब नैनीझील के पानी में भी साफ दिखाई देता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


नए साल के जश्न को और यादगार बनाने के लिए मालरोड पर म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था की गई है। वहीं, ठंड को देखते हुए होटल एसोसिएशन ने हीटर की व्यवस्था भी की है। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों को ठंड से राहत मिल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय ने बताया कि 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की संभावना है और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119