ओखलकांडा में फिर आदमखोर गुलदार का आतंक -दिनदहाड़े महिला को बनाया शिकार

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक में आदमखोर गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्राम सभा चमोली के तोक किटोड़ा में दिनदहाड़े गुलदार ने 36 वर्षीय महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है।


जानकारी के अनुसार तोक किटोड़ा निवासी रेखा देवी (36) पत्नी पान सिंह चिलवाल मंगलवार दोपहर अपनी महिला साथियों के साथ जंगल में चारा लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। साथ गई महिलाओं ने किसी तरह जान बचाई और शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। बाद में महिला का शव घर से कुछ दूरी पर जंगल में बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


घटना की सूचना मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमलों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विधायक की मौजूदगी में ही शव का मौके पर पोस्टमार्टम कराया गया और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले बीते शुक्रवार को धारी ब्लॉक के तल्ली दिनी गांव में भी गुलदार ने 35 वर्षीय हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह बर्गली को अपना शिकार बनाया था। हेमा देवी अपने पीछे चार छोटे बच्चों और पति को बेसहारा छोड़ गई हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वे खेती-बाड़ी व मवेशियों पर ही निर्भर हैं। विधायक ने उस मामले में भी वन विभाग को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत है। लोगों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को जल्द पकड़ने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119