भिकियासैंण बस हादसा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर घायलों को किया गया एयरलिफ्ट -धामी ने जताया गहरा शोक
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में घायल नंदा बल्लभ और हंसी सती की हालत गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में जारी है।
गौरतलब है कि भिकियासैंण क्षेत्र में हुए इस भीषण सड़क हादसे में कई यात्री हताहत हुए हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल