कोहरे और रेल हादसे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, रात दो बजे पहुंची संपर्क क्रांति

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मैदानी इलाकों में छाए घने कोहरे और बिहार के जमुई जिले में सीमेंट से लदी मालगाड़ी के पटरी से उतरने का असर काठगोदाम–हल्द्वानी रेल खंड पर मंगलवार को साफ दिखाई दिया। संपर्क क्रांति, बाघ एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर फंसे सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित है। दिल्ली से काठगोदाम आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जो निर्धारित समय पर रात करीब 10 बजे पहुंचती है, सोमवार को रात करीब दो बजे हल्द्वानी पहुंच सकी। इस देरी के कारण यात्रियों के परिजन और तीमारदारों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं कई यात्रियों को घर पहुंचने के लिए अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


उधर, बिहार के जमुई जिले में हुए रेल हादसे का असर भी काठगोदाम रूट पर देखने को मिला। हावड़ा से काठगोदाम आने वाली बाघ एक्सप्रेस करीब 15 घंटे की देरी से सोमवार रात लगभग 12 बजे हल्द्वानी पहुंची। ट्रेन को मात्र दो घंटे बाद ही रात दो बजे हावड़ा के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशनों पर सैकड़ों यात्री ठंड में ठिठुरते रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


मंगलवार को रानीखेत एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, काठगोदाम–देहरादून एक्सप्रेस एक घंटे तथा लखनऊ–काठगोदाम स्पेशल ट्रेन लगभग 45 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। देरी के चलते दैनिक यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को खासा परेशान होना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


काठगोदाम स्टेशन प्रबंधक डीएस बोरा ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की गति सीमित करनी पड़ रही है, जिससे समय पर संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119