हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स खाई में गिरी, दस घायल, पांच गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मैक्स के खाई में गिरने से वाहन में सवार 10 यात्री घायल हो गए। पहाड़पानी के पास धारी-धानाचूली मोटर मार्ग में सरना में सोमवार को हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मैक्स के खाई में गिरने से वाहन में सवार 10 यात्री घायल हो गए। वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर पदमपुरी सीएचसी भेजा। जहां पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। साथ ही पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में --बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर

मैक्स के खाई में गिरने से मधुलिका (36), अजय पाल सिंह (43), नीतू उपाध्याय (40), दीपा बोरा (36), जीवन चंद्र (39), मंजू शर्मा (32), अर्चना आर्या (37), शष्टी दत्त जोशी (70), बच्ची सिंह (63) और बीना जोशी (35) घायल हो गए।  प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचे सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। पांच घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है और पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त --निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119