कॉर्बेट सफारी बुकिंग के नाम पर ठगी -वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी

खबर शेयर करें 👉


रामनगर/नैनीताल। जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी बुकिंग के नाम पर एक मशहूर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर से ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रामनगर के खताड़ी निवासी फरमान नामक व्यक्ति ने एयरपोर्ट-टू-एयरपोर्ट फुल पैकेज और सफारी बुकिंग के नाम पर करीब 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।


पीड़ित वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एस. प्रशांत पुत्र शंकर मूर्ति, निवासी नागराबाबी, बेंगलुरु ने रामनगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी एक महिला मित्र के साथ ढिकाला जोन में सफारी के लिए कॉर्बेट आए थे। समस्त बुकिंग फरमान द्वारा कराई गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


पीड़ित के अनुसार 23 दिसंबर 2025 की रात वे दिल्ली पहुंचे और होटल में रुके। 24 दिसंबर को फरमान द्वारा भेजी गई टैक्सी से दिल्ली से रामनगर आए। रामनगर पहुंचकर उन्होंने कॉर्बेट क्राउन रिसॉर्ट में ठहराव किया क्योंकि 25 दिसंबर की सुबह सफारी प्रस्तावित थी।
आरोप है कि सफारी के दिन फरमान ने जिप्सी भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन दोपहर तक कोई जिप्सी नहीं पहुंची। बाद में फरमान ने आकर बताया कि दोपहर की सफारी रद्द हो गई है। जब 26 दिसंबर की सफारी के बारे में पूछा गया तो उसने मना कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

बाद में जांच में पता चला कि दिया गया सफारी परमिट फर्जी था। पीड़ित ने यह भी बताया कि फरमान ने फरवरी में नागपुर स्थित पेंच टाइगर रिजर्व के लिए भी 22 हजार रुपये एडवांस ले रखे हैं, जिसका परमिट अब तक नहीं दिया गया।


बेंगलुरु से रामनगर आने-जाने, ठहरने, खाने और अन्य खर्चों को मिलाकर पीड़ित को करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान, साथ ही मानसिक तनाव और समय की क्षति हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


सूचना मिलने पर पुलिस फरमान को थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि फर्जी वेबसाइटों और टूर ऑपरेटर्स के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और इस मामले में भी जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119