बाजपुर में सड़क हादसा : बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय कोमा पुत्र हरिया को प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी टांडा बंजारा निवासी 20 वर्षीय प्रिंस गिल पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने साथियों 25 वर्षीय कोमा और 21 वर्षीय लक्की के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर बाजपुर से अपने घर लौट रहा था। मुंडिया कला मोड़ से आगे टंकी के पास उनकी बाइक सामने चल रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली से पीछे से जा टकराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रिंस और कोमा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लक्की को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।


घटना की सूचना पर दोराहा चौकी प्रभारी एसआई सुनील कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


मृतक प्रिंस काशीपुर स्थित एक पेपर मिल में कार्यरत था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता, बहन मनमीत और भाई हर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119