वाहन से तीन लोगों को टक्कर मारने के मामले में कांस्टेबल निलंबित -मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल क्षेत्र में वाहन से दुर्घटना कारित कर तीन लोगों को घायल करने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सख्त रुख अपनाया है। घटना में संलिप्त पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस कृत्य से न केवल आमजन को खतरे में डाला गया, बल्कि पुलिस विभाग की छवि भी धूमिल हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


मामले का संज्ञान लेते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 को उक्त पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। साथ ही थाना तल्लीताल में उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


SSP नैनीताल का सख्त संदेश
SSP ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस एक अनुशासित बल है, और किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना या सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


उन्होंने कहा कि दोषी चाहे किसी भी रैंक या पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
कानून सबके लिए समान है—चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119