किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला सरगना के साथ ग्राहक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखबिर की सूचना पर आज रविवार की शाम मुखानी क्षेत्र मे स्थित एक मकान में दबिश दी गई। मकान में कुछ लोग अनैतिक गतिविधियों को करते हुए आपत्तिजनक स्थिति के मिले । उक्त स्थान से एक महिला निवासी मुक्तेश्वर तथा एक पुरुष ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिले, उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई। पुलिस ने एक पुरुष और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को भी गिरफ्तार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी

गिरफ्तार आरोपी जया मेवाड़ी ने पूछताछ में बताया कि भट्ट कॉलोनी फ़ेस एक की निवासी दिव्यांशी पांडे का घर जिसे उसने ₹15000/ रूपये प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया है। जिसमे आरोपी द्वारा वैश्यालय चलाया जा रहा था। वैश्यालय चलाने वाली महिला जया मेवाड़ी को आरोपी पायल शर्मा देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराती थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना मुखानी  में धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में दर्ज किया है।   

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम

पुलिस ने मौके से महिला पीड़ित को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मकान मालिक दिव्यांशी पाण्डे का किरायेदार का सत्यापन न करने पर  83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹5000/-रु का नगद चालान किया गया। मौके से  फरार अभियुक्ता पायल शर्मा उर्फ़ प्रीति निवासी पंचायत घर  की तलाश की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क पर मौत बनकर बैठा था बाघ--बग्गा-54 में 17 वर्षीय युवक को दबोचा, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया

गिरफ्तार आरोपी जया मेवाड़ी पत्नी दीपक शर्मा  निवासी मोहल्ला सराय नसरुल्लाह थाना व जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल भट्ट कालोनी फ़ेस-एक मुखानी, ऋषभ श्रीवास्तव व पुत्र मोहन श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कॉलोनी काठगोदाम।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119