AI से लैस ‘सुपर ठगों’ का हमला : भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निशाना

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। मेटा प्लेटफार्म की ताजा रिपोर्ट ने ऑनलाइन ठगी के बढ़ते खतरे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत अब अंतरराष्ट्रीय स्कैम गिरोहों का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट बन चुका है, जबकि पहले स्थान पर अमेरिका के अंग्रेजी भाषी यूजर्स हैं।


मेटा की सेमीएनुअल एडवरसैरियल थ्रेट रिपोर्ट में बताया गया है कि अब ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर बेहद शातिर तरीके से फर्जी प्रोफाइल तैयार कर रहे हैं। इन प्रोफाइल्स में असली जैसे दिखने वाले फोटो-वीडियो और पूरी नकली पहचान (बैकस्टोरी) शामिल होती है, जिससे यूजर्स को धोखा देना आसान हो जाता है।


रिपोर्ट के मुताबिक स्कैमर्स अब लोगों को उनके व्यवहार और पसंद के आधार पर पर्सनलाइज्ड मैसेज भेजते हैं, जिससे यूजर्स को लगता है कि संदेश खास तौर पर उनके लिए ही भेजा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


ये देश बन रहे सबसे बड़े शिकार
रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्कैम सिंडिकेट सबसे पहले अमेरिका के अंग्रेजी भाषी यूजर्स को निशाना बनाते हैं, इसके बाद भारत दूसरे स्थान पर है। इसके बाद मंदारिन भाषी क्षेत्र—चीन, ताइवान, हांगकांग, सिंगापुर—और फिर जापान व दक्षिण कोरिया आते हैं।


स्कैम के आम तरीके
रिपोर्ट में कई तरह के स्कैम्स का जिक्र किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं:
एडवांस पेमेंट स्कैम
इन्वेस्टमेंट स्कैम
गैंबलिंग स्कैम
रोमांस स्कैम
कस्टमर सपोर्ट स्कैम
सेलिब्रिटी और सरकारी अधिकारी बनकर ठगी
दक्षिण-पूर्व एशिया में खासतौर पर रोमांस और इन्वेस्टमेंट स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां ठग पहले लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाकर भरोसा जीतते हैं और फिर बातचीत को व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर ले जाकर ठगी को अंजाम देते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था गिरोह
रिपोर्ट के अनुसार मेटा ने हाल ही में पाकिस्तान आधारित एक बड़े स्कैम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, जो भारत के लोगों को निशाना बना रहा था। यह गिरोह एआई की मदद से अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट तैयार करता था और चोरी की तस्वीरों के जरिए खुद को स्थानीय व्यक्ति के रूप में पेश करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू


करोड़ों अकाउंट्स पर कार्रवाई
मेटा प्लेटफार्म ने इस साल बड़ी कार्रवाई करते हुए
1.09 करोड़ फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट्स
6 लाख पेज
1.12 लाख विज्ञापन अकाउंट्स
हटा दिए।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ड्रग तस्करी और संगठित अपराध से जुड़े गिरोह भी इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल भर्ती, ब्लैकमेल और प्रचार के लिए कर रहे हैं।
कैसे रहें सुरक्षित?
अनजान लिंक पर क्लिक न करें
किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें
संदिग्ध प्रोफाइल की जांच जरूर करें
लालच भरे ऑफर्स से सतर्क रहें
रिपोर्ट का साफ संदेश है—अब स्कैमर्स सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि आपका भरोसा भी चुरा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119