खौफनाक मंजर : 13वीं मंजिल से कूदकर बेटे ने दी जान -फ्लैट में मिला 3 दिन पुराना मां का शव
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय राजवीर चावला ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जब फ्लैट में दाखिल हुई तो अंदर का नजारा और भी चौंकाने वाला था। कमरे में बेड पर उनकी 70 वर्षीय मां सतनाम कौर का शव पड़ा मिला, जो करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शव के पास खून के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध बन गया है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजवीर चावला पेशे से ज्योतिषी थे। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।
पुलिस का कहना है कि मां की मौत कैसे हुई और बेटे ने यह कदम क्यों उठाया—इन दोनों पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि इस रहस्यमयी घटना की सच्चाई सामने आ सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा