30 साल से जाम ‘मुख्य गेट’ बना भीमताल झील के लिए खतरा -PMO दखल के बाद शुरू हुई डैम मरम्मत

खबर शेयर करें 👉

भीमताल, 06 मई। ब्रिटिशकालीन भीमताल डैम में झील के पानी की निकासी के लिए बने गेटों की मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से लंबित इस कार्य को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की दखल के बाद गति मिली है।


सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी के अनुसार, उन्होंने पूर्व में PMO को पत्र भेजकर डैम की खराब स्थिति से अवगत कराया था, जिसके बाद केंद्र की विशेषज्ञ टीम ने मौके पर निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। इसी रिपोर्ट के आधार पर डैम रिपेयरिंग के लिए धनराशि स्वीकृत की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


अब डैम पर 7 नए निकासी गेट पहुंच चुके हैं और उन्हें लगाने का कार्य तेजी से जारी है। इस दौरान भाभा अनुसंधान केंद्र, रुड़की की डैम सेफ्टी टीम और अन्य विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक तरीके से सर्वे कर मरम्मत कार्य की निगरानी की। राहत की बात यह है कि डैम से हो रहे लीकेज को रोकने में वैज्ञानिकों को सफलता मिल चुकी है और अब अन्य तकनीकी कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


हालांकि, मरम्मत कार्य के बीच एक गंभीर समस्या अब भी बनी हुई है। डैम में कुल 9 निकासी गेट हैं, जिनमें से मुख्य गेट पिछले करीब 30 वर्षों से जाम पड़ा हुआ है। इस गेट के बंद रहने के कारण झील में गाद और मिट्टी का जमाव बढ़ता जा रहा है, जिससे पानी की गुणवत्ता और झील की निर्मलता पर असर पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


पूरन बृजवासी ने सिंचाई विभाग और डैम निगरानी टीम से मांग की है कि इस मुख्य जाम गेट को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कर खोला जाए। साथ ही उन्होंने सभी मरम्मत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि भीमताल झील की स्वच्छता और क्षेत्र की जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119