कैंचीधाम जाम से मिलेगी मुक्ति -पर्यटन सीजन से पहले खुलेगा बाईपास -मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी प्रशासनिक निर्णयों के चलते नैनीताल जनपद की बहुप्रतीक्षित कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) परियोजना अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। शनिवार को नैनीताल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी यात्रा एवं पर्यटन सीजन से पहले बाईपास को हर हाल में यातायात के लिए खोला जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से बाईपास निर्माण कार्य को तेज़ गति से पूरा किया जा रहा है, जिससे वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि 18.15 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित बाईपास में से 8 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूर्ण कर हॉटमिक्स किया जा चुका है, जिस पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। शेष 10.15 किलोमीटर मार्ग में पहाड़ कटिंग का कार्य 5 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से पूरा हो चुका है। वर्तमान में इस हिस्से में 9 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से कलमठ, सुरक्षा दीवारें और अन्य आवश्यक कार्य तेजी से चल रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


परियोजना के तहत रातीघाट स्थित अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 मीटर स्पान का मोटर पुल भी बनाया जा रहा है। इसके लिए शासन से 9 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बाईपास के पूरा होने से न केवल कैंचीधाम क्षेत्र को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि पहाड़ी जनपदों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी एक वैकल्पिक, सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। यह परियोजना पर्यटन, धार्मिक यात्रा और स्थानीय आवागमन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से निर्मित सैनिटोरियम–अल्मोड़ा मार्ग भवाली बाईपास एवं इसी मार्ग पर शिप्रा नदी पर बने 30 मीटर स्पान के डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस बाईपास के शुरू होने से भवाली बाजार में वर्षों पुरानी ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की तथा उनकी सुरक्षा और कल्याण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।


वहीं, क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बर्फबारी देखने पहुंचे विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों से भी बातचीत की। पर्यटकों ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, बेहतर व्यवस्थाओं और सुरक्षित माहौल की खुलकर सराहना की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119