कलयुगी संतान ने रिश्तों को किया तार-तार -पैसों के विवाद में बुजुर्ग माता-पिता की हत्या, शव बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंके

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में एक कलयुगी पुत्र ने पैसों के विवाद में अपने ही बुजुर्ग माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए दोनों के शव बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अम्बेश कुमार के रूप में हुई है, जो मृतकों का इकलौता बेटा है। उसने प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद परिवार में पैसों को लेकर आए दिन विवाद हो रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर

घटना 8 दिसंबर की रात की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उस रात करीब आठ बजे माता-पिता से विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर दोनों के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने शवों को बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया और खुद भी घर से गायब हो गया, ताकि शक न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

घटना का खुलासा तब हुआ जब वाराणसी में रहने वाली मृतक दंपती की बेटी वंदना देवी ने 13 दिसंबर को जफराबाद थाने में माता-पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 8 दिसंबर से माता-पिता लापता हैं और भाई अम्बेश उन्हें खोजने निकला है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं। सोमवार शाम अम्बेश कुमार को उसके घर के पास से हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर गोमती नदी में शवों की तलाश की जा रही है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि लालच और स्वार्थ किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119