होटल दिखाने के बहाने गाइड कार लेकर फरार -मॉलरोड पर कई जगह टकराई कार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में पर्यटकों के साथ ठगी और लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। होटल में कमरा दिलाने के बाद एक अवैध गाइड पर्यटकों की कार लेकर फरार हो गया। तेज रफ्तार में कार मॉलरोड पर कई स्थानों पर रेलिंग और पेड़ों से टकराई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद गाइड मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी फिरोज सैफी शनिवार सुबह अपने दो साथियों के साथ कार संख्या DL 3 CCJ 4907 से नैनीताल पहुंचे थे। मल्लीताल मोहन को चौक के पास पहुंचते ही एवन होटल के बाहर मौजूद कुछ युवकों ने उनसे होटल में कमरा लेने के लिए संपर्क किया। इसके बाद फिरोज और उनके एक साथी कार सड़क किनारे खड़ी कर होटल देखने चले गए।
होटल पसंद आने पर एक होटल कर्मी के साथ मौजूद एक युवक—जो बाद में अवैध गाइड बताया गया—ने कार को पार्किंग में लगाने की बात कही और जल्दीबाजी में कार लेकर निकल गया। इससे पहले कि पर्यटक कुछ समझ पाते, वह कार लेकर फरार हो चुका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


मॉलरोड पर पहुंचते ही गाइड ने तेज गति में कार दौड़ाई और कई बार सड़क किनारे रेलिंग व पेड़ों से टकरा दी। इस दौरान सड़क पर मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। कार का टायर फटने के बाद वाहन रुक गया, जिसके बाद गाइड मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा


घटना की सूचना मिलने पर होटल कर्मी और पर्यटक मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को देख पर्यटक स्तब्ध रह गए और कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने होटल कर्मी और क्षतिग्रस्त वाहन को कोतवाली लाकर पूछताछ की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


होटल कर्मी ने पुलिस को बताया कि कार ले जाने वाला युवक गाइड है, जो होटल में पर्यटक लाने का काम करता है। शिकायत के बाद होटल स्वामी और पर्यटक के बीच काफी देर तक बातचीत चली, जिसके बाद होटल संचालक ने नुकसान की भरपाई के रूप में 40 हजार रुपये हर्जाना दिया।


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि पर्यटक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और फरार गाइड की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119