लोधिया के पास केमू बस पलटी, छह यात्री घायल
बागेश्वर से सवारी भरकर हल्द्वानी जा रही केमू बस अल्मोड़ा जिले के लोधिया में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई जिसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना है, घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालवाडी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
सभी घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं, जेसीबी की मदद से बस को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि बस बागेश्वर से हल्द्वानी आ रही थी कि तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी, 5 महिलाओ समेत एक बच्चा दुर्घटना में घायल बताये जा रहे हैं। घायलों में बीना पांडे (47 वर्ष) पत्नी सुरेश चंद पांडे निवासी कटघरिया हल्द्वानीअनिता बजाज उम्र 59 साल पत्नी स्वर्गीय राजकुमार निवासी न्यू कॉलोनी भंयारखोला अल्मोड़ाकु विनीता भाकुनी उम्र 26 साल पुत्री राजेंद्र सिंह भाकुनी ग्राम सनौली ताकुला जिला अल्मोड़ारेखा उम्र 29 साल पत्नी मदन लाल निवासी दिनेशपुर रूद्रपुरराम उम्र 12 साल पुत्र मदनलाल निवासी दिनेशपुर रुद्रपुरलता आर्या 20 साल पुत्री सुरेश राम आर्य ग्राम सुनौली ताकुला अल्मोड़ा शामिल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार