उत्तराखंड…”धामी का किसान कार्ड : 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 159 करोड़ -मुफ्त सिंचाई से लेकर 1000 करोड़ की क्लाइमेट फार्मिंग योजना का ऐलान”

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर गढ़ी कैंट स्थित हिमालय सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि पहुंची है। उन्होंने इसे किसानों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल से देशभर के किसानों को डीबीटी के माध्यम से जारी की गई किसान सम्मान निधि का वर्चुअल प्रसारण भी देखा। उन्होंने बताया कि इस बार देशभर के करीब 10 करोड़ किसानों को 18,880 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

धामी ने कहा कि वर्ष 2019 में उत्तराखंड में इस योजना से लगभग 4 लाख किसान लाभान्वित हो रहे थे, जबकि आज यह संख्या बढ़कर 8 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने इसे किसानों के डबल इंजन सरकार पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार ने नहरों से सिंचाई पूरी तरह निशुल्क कर दी है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि 115 करोड़ रुपये के निवेश से राज्य में 350 से अधिक आधुनिक पॉलीहाउस तैयार किए गए हैं, जिससे उत्पादन और आय में वृद्धि हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 1000 करोड़ रुपये की लागत से “उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट” को मंजूरी दी गई है, जो बदलते मौसम के बीच खेती को सुरक्षित बनाने में मदद करेगा।

धामी ने कहा कि नई सेब नीति, कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट नीति और स्टेट मिलेट मिशन के तहत किसानों को 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। वहीं कोल्ड चेन, कोल्ड स्टोरेज, सीए स्टोरेज और मेगा फूड पार्क जैसी सुविधाओं का विस्तार कर किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “महक क्रांति” नीति के तहत राज्य में 7 एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं और 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  होटल के कमरे में बीएसएनएल कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत -पंखे के हुक से लटका मिला शव

उन्होंने दावा किया कि स्पष्ट नीति और ईमानदार नीयत के बल पर उत्तराखंड ने किसानों की आय वृद्धि के क्षेत्र में देश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने किसानों से आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर विकसित उत्तराखंड के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119