बेरीनाग में भूस्खलन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, बजरी खोदते समय हुआ हादसा

खबर शेयर करें 👉


बेरीनाग। तहसील मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर राईआगर के पास भंडारीगांव पैदल मार्ग में शनिवार शाम लगभग 3 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। बोकाटी पभ्या निवासी सुंदर राम पुत्र शेर राम (उम्र 55 वर्ष) पहाड़ी से बजरी खोद रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया, जिससे वह मलबे के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेरीनाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से सुंदर राम का शव बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोंरगा और एएसआई शांति प्रकाश ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेरीनाग भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुंदर राम के पास घोड़े थे और वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119