डीएम रयाल ने तहसील का किया निरीक्षण -भूमि विवादों के निस्तारण में तेजी के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण कर भूमि से जुड़े मामलों में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक शनिवार को तहसीलों में कराई जा रही पैमाइश, नफती, सीमा विवाद निस्तारण, जमीनों के कुर्रे बनाए जाने, सरकारी भूमि पर कब्जा लेने तथा अतिक्रमण चिन्हीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


जिलाधिकारी ने तहसील हल्द्वानी के विभिन्न पटलों में जाकर अभिलेखों का अवलोकन किया और तहसील स्तर पर गूल विवाद, पैमाइश, सर्वे कार्य, जमीनों के कुर्रे तथा अतिक्रमण चिन्हीकरण की स्थिति पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से जानकारी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि तहसील हल्द्वानी अंतर्गत कुल 79 प्रकरणों में से अब तक 29 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों का निस्तारण शीघ्रता से कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119