मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, संचालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के अवैध कारोबार का एसटीएफ और पुलिस ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया।


एसएसपी अजय गणपति ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एसटीएफ निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर निधि शर्मा और स्थानीय पुलिस के साथ गदरपुर स्थित कुमार मेडिकल हॉल पर छापा मारा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से 9,416 प्रतिबंधित कैप्सूल (डाइसाइक्लोमाइन एचसीआई, ट्रामाडोल एचसीआई व एसिटामिनोफेन), 1,300 अल्प्राज़ोलम 0.5 एमजी टैबलेट तथा 51 बोतल कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडाइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कफ सिरप बरामद किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


मौके से मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार पुत्र बनवारी लाल, निवासी वार्ड-1 गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


एसएसपी ने बताया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार किया जा रहा था। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119