हरिद्वार में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या -प्रेम-प्रसंग की आशंका

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।


पुलिस के अनुसार, बीती रात रोशनाबाद निवासी बिंदर पाल ने सूचना दी कि शनि मंदिर के पास एक युवती ने फांसी लगा ली है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


जांच में सामने आया कि युवती का परिवार मूल रूप से बिजनौर जनपद के नागल सोती क्षेत्र का रहने वाला है और वह वर्तमान में रोशनाबाद में किराये पर रह रही थी। युवती सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


पुलिस के मुताबिक, युवती के परिवार वाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे, जबकि वह एक युवक से प्रेम करती थी। बताया जा रहा है कि वह शाहजहांपुर निवासी युवक के संपर्क में थी। कुछ दिन पहले उसने तबीयत खराब होने की बात कहकर घर जाने से भी इनकार कर दिया था।


थाना प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119