मॉर्निंग वॉक पर गए युवक पर तेंदुए का हमला -युवक घायल
हल्द्वानी के गौलापार इलाके से सामने आया है। यहां आज सुबह सुंदरपुर रैकवाल गांव के मानपुर में मॉर्निंग वॉक पर गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
आनन फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। ग्राम प्रधान नीरज रैकवाल ने बताया कि तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया।
घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर आवश्यक कदम उठा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में एक बार फिर दहशत फैल गई है। वहीं वन विभाग ने सुरक्षा के लिए टीम तैनात कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील