तांत्रिक से मिलने और घूमने के बहाने दिल्ली से हरिद्वार लाकर युवक की गला घोंटकर कर दी हत्या – एक गिरफ्तार दूसरा फरार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस और सीआईयू की टीम ने खुलासा कर दिया है। दोस्तों ने दिल्ली से हरिद्वार में तांत्रिक से मिलने और घूमने के बहाने लाकर अभय शर्मा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पत्थरों से चेहरे को कुचल दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा हत्थे नहीं चढ़ पाया है। शुक्रवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 24 नवंबर को श्यामपुर क्षेत्र में रवासन नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था। गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका चेहरा कुचला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार

तमाम प्रयासों के बाद भी मृतक के शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद से अलग-अलग टीमें यूपी के विभिन्न जिलों में पहचान कराने के लिए भेजी गई थी।करीब 10 दिन बाद मृतक की पहचान अभय शर्मा उर्फ हनी (37) पुत्र सुखनंदन शर्मा निवासी सुदर्शन पार्क मोती नगर, रमेश नगर पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई। उसकी मां वीना शर्मा निवासी गाजियाबाद ने शिनाख्त के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119