पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, महतगांव के ग्रामीणों को मिली राहत

खबर शेयर करें 👉

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। तहसील क्षेत्र के महतगांव में लंबे समय से तेंदुए की दहशत से परेशान ग्रामीणों को रविवार सुबह बड़ी राहत मिली, जब गांव में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए की लगातार मौजूदगी की सूचनाओं के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


रविवार सुबह ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुआ फंसा देख तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार लोहानी के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इसके बाद तेंदुए को अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


वन विभाग के अनुसार पकड़े गए तेंदुए की उम्र लगभग पांच वर्ष है और उसकी लंबाई करीब 2.5 मीटर बताई जा रही है। तेंदुआ पकड़े जाने से महतगांव सहित आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बनी दहशत अब खत्म हो गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आगे भी नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तेंदुए जैसे वन्यजीव मानव बस्तियों के करीब न आएं, ताकि भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119