शारदा नहर में कूदी महिला -बचाने गई बेटी को दांत काटकर किया घायल, सर्च अभियान जारी
खटीमा। चकरपुर निवासी एक महिला ने लालकोठी स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी। तेज बहाव के कारण महिला डूब गई और लापता हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार रविवार को चकरपुर निवासी गीता देवी (43) पत्नी लक्ष्मण सिंह अपनी नाबालिग पुत्री पूजा के साथ लालकोठी स्थित शारदा नहर गई थी। इसी दौरान गीता देवी ने नहर में कूदने का प्रयास किया। जब उसकी पुत्री ने उसे रोकने की कोशिश की तो महिला ने बेटी के हाथ में दांत से काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद महिला ने नहर में छलांग लगा दी।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला पानी के तेज बहाव में डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही झनकईया पुलिस थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तलाश के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। नहर में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और उसका उपचार चल रहा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार महिला की तलाश जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर