29 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक भारद्वाज (29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम दहिया भोज फरीदपुर, जनपद बरेली का निवासी था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


पुलिस के अनुसार दीपक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाने के एसआई महेश कांडपाल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


बताया गया है कि दीपक के पिता मदनलाल का कुछ वर्ष पूर्व सड़क हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद से वह अपने एक करीबी रिश्तेदार के यहां जगतपुरा में रह रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119