हल्द्वानी में युवती से दुष्कर्म का आरोप -आरोपी हिरासत में

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ युवती से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जवाहर नगर, फातिमा मस्जिद के पास रहने वाला मोहसिन नाम का युवक उसे लंबे समय से फोन कर परेशान कर रहा था और मिलने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी उसे मिलने के बहाने एक स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई और बाद में धमकाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पीड़िता ने बताया कि गुरुवार रात आरोपी उसके घर के बाहर पहुंचकर हंगामा करने लगा, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119