पोल पर कार्य करते लाइनमैन की करंट लगने से मौत

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। गत रात्रि बगवाड़ा चौकी क्षेत्रंतर्गत ग्राम शिमला पिस्तौर में पोल पर कार्य करते लाईनमैन की करंट लगने से मौत हो गई उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी लाइनमैन 50 वर्षीय शिवकुमार उर्फ शिव्वू गत रात्रि ग्राम सिल्की कुरैया मार्ग पर विद्युत पोल पर चढ़कर कार्य करने के लिए चढ़ा तभी वह करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिरा। अचानक हुई इसघटना से वहां खड़े लोगों में हड़कम्प मच गया आनन फानन में शिवकुमार को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों के साथ मृतक के परिजन भी आ गये और उनमें कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक पिछले करीब तीन दशक से विभाग में कार्यरत था उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां है जो सभी विवाहित हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119