सहकारिता के बाद अन्य समितियों की सूची जारी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सहकारिता विभाग में क्रय-विक्रय और विपणन समितियों के भी चुनाव होंगे। विभाग ने बुधवार को इन समितियों की सूची तैयार कर दी है। विभाग के अनुसार 70 सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के तहत अध्यक्ष चुने जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

इस तरह 24 महिलाएं अन्य समितियों में अध्यक्ष बनेंगी। विभाग ने इसे लेकर सूची का प्रकाशन कर दिया है। जिले में सहकारी समितियों के बाद अन्य प्रकार की समितियों में भी मार्च माह में चुनाव होने हैं। विभाग ने मतदाताओं की सूची प्रकाशित करते हुए बुधवार को जिले की कुल 70 अन्य प्रकार की सहकारी समितियों की अनन्तिम सूची जारी कर दी है। सात दिनों में आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों का निराकरण प्रकाशन के 13वें दिन किया जाएगा। जिला सहकारी निबंधक डीएस नपल्च्याल ने बताया कि निराकरण 26 फरवरी को जिला निबंधक कार्यालय में किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119