वैठकी होली मे स्थानीय कलाकारों ने जमाया रंग-
हल्द्वानी। कुमाऊं की परम्परागत शास्त्रीय संगीत पर आधारित वैठकी होली का आयोजन सेवा निवृत जिला उद्यान निरीक्षक गिरीश चन्द्र धरियाल के हल्द्वानी स्थित आवास पर किया गया।जिसमें सर्वप्रथम होली का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।तत्पश्चात विभिन्न कलाकारों ने होली के गीतों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

डा०कमल धरियाल द्वारा राग धमार में-सखियां ले आई गुलाल,गिरीश धरियाल द्वारा राग काफी में -एसी करत बरजोरी ,डा०एस बी पांडे द्वारा राग -जंगला काफी में-एसे बृज के वसन से मै आई,जनार्दन पांडे द्वारा राग पीलू मे -मद की भरी चली जात ,रणजीत राणा द्वारा राग देश मे-जग में हुई बदनाम आदि आदि रागों से समा बांधा।
तबले पर कैलाश पाडे, जयेश धरियाल एवं सतीश जोशी द्वारा संगत दी गयी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा०बी बी जोशी,दिनेश कर्नाटक,गिरजाशंकर पंत,प्रकाश विष्ट,कमल पांडे,कमल भट्ट ,राहुल तिवारी ,भूपाल राणा,सेवानिवृत एस डी एम शेर सिंह राणा,दीपक बचखेती सहित गणमान्य लोगों ने देर रात तक शिरकत की।
,
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न