वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान बल्लभ पंत का निधन, गंगोलीहाट शोक में डूबा

खबर शेयर करें 👉

हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट
। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विवेकानंद इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के संस्थापक सदस्य व अध्यक्ष भगवान बल्लभ पंत (76 वर्ष) का मंगलवार रात्रि दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गंगोलीहाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रहे थे और फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए 4 मई से प्रस्तावित श्रीमद्भागवत यज्ञ भी स्थगित कर दिया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


भगवान बल्लभ पंत का जन्म वर्ष 1950 में ग्राम चिटगल में हुआ था। वे गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र और जनपद पिथौरागढ़ के वरिष्ठतम भाजपा नेताओं में गिने जाते थे। वह ग्राम पंचायत चिटगल के प्रधान भी रह चुके थे और उनका राजनीतिक व सामाजिक जीवन बेहद सक्रिय रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से उनके करीबी संबंध बताए जाते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पंत सरल स्वभाव, मृदुभाषी और कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई सामाजिक आंदोलनों और जनहित के मुद्दों का नेतृत्व किया और गंगोलीहाट के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


उनके निधन पर बुधवार को रायबहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद इंटर कॉलेज में शोकसभा आयोजित की गई। वहीं श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी और व्यापार संघ गंगोलीहाट ने भी अलग-अलग शोक सभाएं कर श्रद्धांजलि दी।


यूथ आर्मी ने उनकी स्मृति में गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग का संकल्प लिया, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट विजय चंद्रा ने एक छात्र की एक वर्ष की फीस वहन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद रावल ने पंत के निधन को गंगोलीहाट क्षेत्र के लिए “अपूर्णीय क्षति” बताया।


इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119