फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से धमाका, बड़ा हादसा टला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कठघरिया क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक मकान में रखे फ्रिज में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे पहले आग लगी और फिर जोरदार धमाके के साथ फ्रिज फट गया।


घटना नंदनपुर गांव स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार भुवन पांडे अपने परिवार के साथ यहां किराए पर रहते हैं। शनिवार शाम वह काम से बाहर थे, जबकि उनकी पत्नी रेखा पांडे घर पर अकेली थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


इसी दौरान रसोई के पास रखे फ्रिज में अचानक चिंगारी उठी और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते फ्रिज में विस्फोट हो गया। धमाके के बाद घर में धुआं भर गया, जिससे रेखा पांडे की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं एफएसओ एमपी सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण फ्रिज में शॉर्ट सर्किट पाया गया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119