हल्द्वानी : फर्जी योनो ऐप के जरिए युवक से 1.87 लाख की साइबर ठगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। साइबर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक की योनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं रेंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा साईं पुरम निवासी गौरव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता एसबीआई शाखा कुसुमखेड़ा में है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्ले स्टोर से योनो ऐप डाउनलोड करने का प्रयास किया, लेकिन डाउनलोड सफल नहीं हो सका। इसके अगले दिन उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


लिंक खोलते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए, जिसमें कई अज्ञात नंबर शामिल थे। ग्रुप में साझा किए गए लिंक पर क्लिक करने पर वह प्ले स्टोर जैसी दिखने वाली फर्जी योनो ऐप पर पहुंच गए। यहां अपडेट के नाम पर उनसे बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी भरवाई गई।
जैसे ही उन्होंने जानकारी दर्ज की, उनके मोबाइल पर ओटीपी आने लगे और उसी दिन उनके खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

इसके बाद 42,575.87 रुपये और 89,710.77 रुपये समेत कुल 1,87,286.64 रुपये इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अज्ञात खातों में भेज दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


पीड़ित का आरोप है कि साइबर अपराधियों ने फर्जी लिंक और हूबहू ऐप के जरिए उनका डाटा हासिल कर इंटरनेट बैंकिंग सक्रिय कर दी और रकम पार कर दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119