देहरादून में बड़ी वारदात टली, सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ व दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजधानी में बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद सुनील राठी अपने गैंग के जरिए देहरादून में रंगदारी और हत्या की साजिश रच रहा था। गुरुवार रात सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भानु चौधरी निवासी सहारनपुर और पारस निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी काली स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में सवार होकर सहस्रधारा रोड की ओर एक प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी और विवादित जमीन से जुड़ी रकम वसूलने जा रहे थे।


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पारस पहले कुख्यात संजीव जीवा गैंग से जुड़ा रहा है। जीवा की मौत के बाद वह सुनील राठी गैंग के संपर्क में आया।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119