गढ़वाल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : अग्निवीर भर्ती 2027 शुरू -एक अप्रैल आखिरी तारीख
देहरादून। भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे गढ़वाल के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन ने अग्निवीर भर्ती 2027 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह भर्ती गढ़वाल मंडल के सात जिलों—देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के स्थायी निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 फरवरी से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तय की गई है। चयन प्रक्रिया के तहत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून से 15 जून 2026 के बीच संभावित है।
इच्छुक युवा आवेदन के लिए Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com� पर लॉग इन कर सकते हैं।
सावधान: फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत आने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर संपर्क करें या सीधे एआरओ लैंसडाउन कार्यालय से सहायता लें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल