उत्तराखंड -तबादले के तनाव में टूटे मल्लीताल कोतवाल! कमरे में खुद को किया बंद -दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बुधवार सुबह मल्लीताल कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर कोतवाल हेम चंद्र पंत ने खुद को अपने आवासीय कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों में अनहोनी की आशंका फैल गई। स्थिति गंभीर होते देख पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां कोतवाल कथित तौर पर भावुक हालत में रोते हुए मिले।


जानकारी के अनुसार कोतवाल हेम पंत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी संबद्धता समाप्त होने के बाद उन्हें मूल तैनाती अल्मोड़ा भेजे जाने के आदेश से वह परेशान थे। बुधवार सुबह करीब दस बजे तक उनके कोतवाली नहीं पहुंचने पर पुलिसकर्मी आवास पहुंचे। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद दरवाजा तोड़ना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


घटना की सूचना मिलते ही सीओ अंजना नेगी और एलआईयू की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले को गोपनीय रखने की कोशिश की गई और पत्रकारों को कर्मचारी आवास की ओर जाने से रोक दिया गया। कई घंटे तक निगरानी के बाद पुलिस ने कोतवाल के परिजनों को बुलाया और उन्हें परिवार के साथ भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


घटना के बाद पुलिस महकमे में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। शहर में भी यह सवाल बना रहा कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थितियां बनीं कि एक कोतवाल को खुद को कमरे में बंद करना पड़ा।


कोतवाल हेम पंत ने बातचीत में कहा कि उन्होंने हमेशा पूरी ईमानदारी और लगन से ड्यूटी निभाई। उनका आरोप है कि महिला कांस्टेबल के स्थानांतरण पर सवाल उठाने और महिला कर्मियों की मांग करने के बाद उन्हें मूल तैनाती पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये से वह इतने आहत हो गए थे कि कोई भी बड़ा कदम उठा सकते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


एसएसपी बोले — विभाग की छवि खराब करने की कोशिश, रिपोर्ट तलब
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नैनीताल जिले में प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी संबद्ध चल रहे थे, जिन्हें तीन दिन पहले मूल तैनाती पर भेजने के आदेश जारी किए गए थे। उनके अनुसार आदेश के बाद प्रभारी निरीक्षक ने कांस्टेबलों की कमी का मुद्दा उठाया था, जिस पर जल्द तैनाती का आश्वासन दिया गया था। एसएसपी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है। मामले में रिपोर्ट तलब कर ली गई है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119