ईमानदारी की मिसाल : गुम हुआ लाखों का मंगलसूत्र लौटाया

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कुंवरपुर गौलापार के देवला तल्ला क्षेत्र में ईमानदारी की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र क्वीरा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एक महिला का लाखों रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र गिर गया, जिसे क्वीरा परिवार ने खोजकर सकुशल लौटा दिया।


देवलातल्ला निवासी हरेंद्र क्वीरा के घर पर एक समारोह शुरू हुआ था, जिसमें क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान गांव के ही फार्मासिस्ट गौतम बिष्ट की पत्नी नेहा बिष्ट का करीब सवा दो तोले का सोने का मंगलसूत्र अचानक कहीं गिरकर खो गया। मंगलसूत्र गायब होने का पता चलते ही नेहा बिष्ट और उनके परिवार के लोग परेशान हो गए और करीब छह घंटे तक लगातार तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


घटना की जानकारी हरेंद्र क्वीरा और उनके परिवार को मिली तो उन्होंने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी। हरेंद्र क्वीरा, उनकी पत्नी विद्या क्वीरा और बहू भावना क्वीरा ने पूरे घर और लॉन का कोना-कोना छान मारा। काफी प्रयास के बाद लॉन में मंगलसूत्र मिल गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


मंगलसूत्र मिलते ही हरेंद्र क्वीरा ने तुरंत उसे नेहा बिष्ट को सौंप दिया। मंगलसूत्र वापस मिलने पर गौतम बिष्ट और उनकी पत्नी ने क्वीरा परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना साबित करती है कि समाज में ईमानदारी आज भी जिंदा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119