पहाड़ी आर्मी की मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी की मासिक बैठक आज नैनीताल रोड स्थित संगठन कार्यालय में जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पहाड़ी आर्मी की सदस्यता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रथम चरण में नैनीताल जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

सोशल मीडिया के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु सोशल मीडिया एवं मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर संगठन के विचारों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिए गए।

बैठक में हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (बेस अस्पताल) एवं महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी, लॉजिस्टिक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता की स्थिति की निगरानी के लिए एक विशेष समिति के गठन का निर्णय लिया गया। समिति आवश्यकता अनुसार व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आंदोलनात्मक कदम भी उठाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि पहाड़ी आर्मी निरंतर जनता के बीच जाकर अपनी संस्कृति, संसाधनों और अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता फैला रही है, और संगठन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

बैठक में जिला प्रभारी हिमांशु जोशी, जिला नैनीताल प्रभारी (महिला) दीपा पांडे, महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे, महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना, नगर सचिव बसंत सिंह बिष्ट, महिला नगर उपाध्यक्ष गीता बिष्ट, जिला सचिव नीमा भट्ट, नगर सचिव बबीता जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष अंजू पांडे, जिला कोषाध्यक्ष रमा पाण्डेय सहित तारा दत्त पांडे, गोपाल दत्त पांडे, मोहन सिंह बोरा, दीपा बोरा एवं विनोद बिष्ट उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119