क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नव वर्ष के दौरान निर्बाध यातायात व्यवस्था हेतु SSP नैनीताल की महत्वपूर्ण गोष्ठी, तैयारियां तेज
–पर्यटकों की सुविधा के लिए रूट आधारित रंगीन स्टिकर व्यवस्था लागू करने का निर्णय
नैनीताल। क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नव वर्ष के अवसर पर नैनीताल जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों—नैनीताल, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, श्री कैंची धाम, रामनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।
इसी क्रम में आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को एसएसपी नैनीताल द्वारा एसपी यातायात/क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, एसपी संचार श्री रेवधर मठपाल, समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें यातायात प्रबंधन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
प्रमुख निर्णय एवं निर्देश
🔹 जनपद की सीमाओं पर ही वाहनों का रूट निर्धारण कर अलग–अलग रंगों के रूट स्टिकर लगाए जाएंगे, जिससे वाहन अपने निर्धारित मार्ग पर ही संचालित होंगे।
🔹 22 दिसंबर 2025 की रात्रि से यातायात पुलिस बल की व्यापक तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। हल्द्वानी, लालकुआं, भवाली एवं रामनगर से डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा।
🔹 प्रत्येक मुख्य प्वाइंट एवं बैरियर पर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी की तैनाती कर जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
🔹 यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए दो पालियों में ड्यूटी व्यवस्था लागू होगी, वहीं चुनौतीपूर्ण स्थानों पर थाना/चौकी प्रभारी स्वयं मौके पर मौजूद रहेंगे।
🔹 नैनीताल में पार्किंग फुल होने से पूर्व ही शटल सेवा प्रारंभ की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।
🔹 कैंची धाम क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने हेतु भवाली सेनिटोरियम से शटल सेवा संचालित की जाएगी।
🔹 गडप्पू बैरियर सहित अन्य प्रमुख बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
🔹 चयनित बैरियरों पर डेस्टिनेशन आधारित रूट स्टिकर लगाए जाएंगे, जिससे पर्यटक आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
🔹 मोबाइल पार्टियों की तैनाती कर निरंतर रूट पेट्रोलिंग एवं रूट क्लीयरेंस सुनिश्चित किया जाएगा।
🔹 नैनीताल तिराहा नया गांव, लालकुआं, सुभाषनगर बैरियर, तीनपानी, कुवरपुर-चोरगलिया, भीमताल तिराहा, रूसी सहित अन्य महत्वपूर्ण बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
🔹 जनपद की सीमाओं एवं प्रमुख बैरियरों पर बड़े डायवर्जन फ्लैक्सी बोर्ड लगाए जाएंगे।
🔹 डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा एवं बैरियर सूची समय से तैयार कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
उद्देश्य
पर्यटकों एवं आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यातायात सुविधा प्रदान करते हुए उन्हें बिना किसी असुविधा के उनके गंतव्य तक पहुंचाना।
गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी
क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार, निरीक्षक एलआईयू श्री ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी यातायात हल्द्वानी, नैनीताल एवं भवाली, सीपीयू प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, थानाध्यक्ष मुखानी, काठगोदाम सहित समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल