दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट -गला दबाकर हत्या का प्रयास

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। सत्रहमील पुलिस चौकी क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


ग्राम नौसर निवासी महिला ने बताया कि वह जनपद मऊ के क्रीमाबाद इंदारा, थाना कोपागंज की रहने वाली है। आरोप है कि ग्राम नौसर निवासी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में परिजनों के दबाव में युवक ने विवाह किया, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पीड़िता का कहना है कि आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की जाती थी। 18 जनवरी को पति, उसका भाई और मां मिलकर बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वह पुलिस चौकी पहुंची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119