प्रतापगढ़ जेल भेजे गए 13 किन्नरों में 7 की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जेल भेजे गए 13 किन्नरों में से 7 के प्रारंभिक परीक्षण में एचआईवी संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत सतर्कता बढ़ा दी है।
प्रशासन ने एहतियातन एचआईवी संक्रमित पाए गए किन्नरों को अन्य कैदियों से अलग बैरक में रखा है। साथ ही शेष किन्नरों को भी अलग स्थान पर रखा गया है। सभी के नमूने आगे की पुष्टि के लिए जांच हेतु भेजे गए हैं।
बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर मोहल्ले में रविवार को किन्नर मिस्बा और किन्नर अंजलि गुट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कुल 13 किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।
जेल में मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि एक किन्नर जैविक रूप से पुरुष है, जबकि 7 किन्नर प्रारंभिक जांच में एचआईवी पॉजिटिव मिले। जेल प्रशासन ने सभी आवश्यक स्वास्थ्य सावधानियां अपनाते हुए संबंधित व्यक्तियों को अलग रखा है।
जेल अधीक्षक ने बताया कि एहतियात के तौर पर किन्नरों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों को भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई है। पुलिस और जेल प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मामले को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग