एम्स ऋषिकेश की अटेंडेंट की गोली मारकर हत्या -एकतरफा प्रेम और संपत्ति विवाद में जताया शक

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में कार्यरत महिला अटेंडेंट की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शिवाजी नगर स्थित किराए के मकान में हुई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रीति, निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे एक युवक प्रीति के कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही प्रीति ने दरवाजा खोला, आरोपी ने सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। गंभीर हालत में प्रीति को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


कोतवाली ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि प्रीति आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थी। वह तलाकशुदा थी और उसका करीब आठ साल का बेटा है, जो ननिहाल में रहता है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति लंबे समय से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। एसएसपी अजय सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


पुलिस जांच में सामने आया है कि कोरोना काल के दौरान ऋषिकेश में काम करते समय प्रीति की मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इस रिश्ते के चलते सुरेश गुप्ता और उसकी पत्नी के बीच विवाद बढ़ा, जिसके बाद करीब चार माह पहले सुरेश ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।


पुलिस के अनुसार, प्रीति से शादी से पहले ऋषिकेश में संपत्ति खरीदने को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। सुरेश ने अपनी लक्सर (हरिद्वार) स्थित पैतृक संपत्ति 35 लाख रुपये में बेच दी, लेकिन ऋषिकेश में मनपसंद मकान नहीं मिल पाने के कारण संबंधों में खटास आ गई। माना जा रहा है कि इसी तनाव और अवसाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


फिलहाल पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है और आरोपी सुरेश गुप्ता की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119