शॉर्ट सर्किट से कन्फेक्शनरी दुकान में भीषण आग -12 लाख का नुकसान; परिवार बाल-बाल बचा
सितारगंज। क्षेत्र में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते एक कन्फेक्शनरी दुकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा करीब 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, शक्तिफार्म वार्ड नंबर चार निवासी जयंत बैरागी बीते 20 वर्षों से सिडकुल स्थित गुजरात अंबुजा की निर्माणाधीन कंपनी के सामने कन्फेक्शनरी की दुकान चला रहे हैं। मंगलवार रात वह परिवार के साथ दुकान में ही सो रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे बिजली के तारों से अचानक चिंगारी निकलने लगी।
स्थिति को भांपते हुए जयंत ने तुरंत परिवार को बाहर निकाला। इसी दौरान तेज धमाके के साथ दुकान में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग में दुकान में रखे छह फ्रिज, काउंटर, कन्फेक्शनरी का पूरा सामान जल गया। साथ ही दूध, दही, घी, पनीर जैसे खाद्य पदार्थ, गृहस्थी का सामान और करीब दो लाख रुपये नकद भी जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित जयंत बैरागी के अनुसार इस हादसे में उन्हें लगभग 12 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम