पेंशनरों को निजी चिकित्सालयों में देय चिकित्सा सुविधाओ को देने में हो रही मनमानी पर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी। पेंशनर्स को चिकित्सा सुविधा मिलने में हो रही दिक्कतों के समाधान हेतु आज शुक्रवार को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ बैैठक हुई । एक घण्टे तक चली बैठक में हुए विचार विमर्श के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. भगीरथी जोशी ने समस्त चिकित्सालयों में ओ.पी.डी. पंजीकरण हेतु वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक काउन्टर की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में प्राथमिकता देने के कड़े निर्देश जारी किये हैं।
सीएमओ ने पेंशनर्स आर्गनाइजेशन द्वारा दिये गये ज्ञापन के क्रम में जनपद के समस्त प्रमुख/ मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को जारी निर्देश में वरिष्ठ नागरिकों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए शालीनता के उनकी समस्या का समाधान कराएं । चिकित्सालय में गोल्डन कार्ड के तहत उपलब्ध सुविधाओं का विवरण जगह जगह चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए है।
इससे पूर्व बैठक में पेंशनर्स ने एक स्वर से सरकारी और निजी चिकित्सालयों में देय चिकित्सा सुविधाओ को देने में हो रही मनमानी व अनियमितताओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की । बैठक में श्री लीलाधर पांडे, रमेश चन्द्र पांडे, विजय तिवारी, आर.एस.कैडा, पी सी जोशी, एनसी कांडपाल, जीवन पंतोला, भुवन पांडे, योगेंद्र पांडे, मनमोहन रावत, नवीन पंत, कुंदन बंगारी, जगदीश चंद्र आर्य आदि थे ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल