स्कूटी सवार के सामने अचानक धमका गुलदार, बाल-बाल बची जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिले के कठायतबाड़ा क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते रविवार की शाम बाजार से घर लौट रहे राजेश भट्ट की स्कूटी के सामने अचानक गुलदार आ गया। अचानक सामने आए गुलदार को देख राजेश भट्ट घबरा गए, लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटी छोड़कर भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासी ईश्वर पांडे, गीता जोशी, आनंदी देवी, एनबी भट्ट, शिवदत्त पांडे सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे और आसपास की झाड़ियां लंबे समय से नहीं काटी गई हैं, जिनमें गुलदार छिपकर बैठ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में झाड़ियों की सफाई कराने के साथ ही सोलर लाइट लगाने की मांग की है, ताकि रात के समय आवाजाही करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119