घर में अकेली बुजुर्ग महिला जली हालत में मृत मिली- मोमबत्ती से आग लगने की आशंका

खबर शेयर करें 👉


चमोली। नारायणबगड़ थाना क्षेत्र के थराली विकासखंड स्थित हरमनी तल्ली गांव में एक बुजुर्ग महिला का शव जली हुई अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


गांव के प्रधान बीरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार, मृतका शोभा देवी अपने घर में अकेली रहती थीं और उनका गांव वालों से अधिक संपर्क नहीं था। बताया गया कि 25 फरवरी को उन्हें आखिरी बार घर में देखा गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


27 फरवरी को उनकी बेटी कमलेश, जो देहरादून में रहती हैं, जब गांव पहुंचीं तो घर की ग्रिल अंदर से बंद मिली। शक होने पर ग्रिल और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां शोभा देवी जली हुई हालत में मृत पड़ी थीं। घटना की सूचना परिजनों और रिश्तेदारों को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


शुक्रवार रात गैरबारम गांव निवासी रिश्तेदार बिक्रम सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शनिवार को नारायणबगड़ चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने पंचनामा भरकर शव को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


थाना प्रभारी विनोद चौरसिया के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला मोमबत्ती से आग लगने का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी लापरवाही के चलते हादसा होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119