कोसी बैराज पर आत्महत्या की कोशिश -पुलिस की सतर्कता से बची नाबालिग छात्रा

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा ने कोसी बैराज, रामनगर में आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन कोतवाली पुलिस की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई।


जानकारी के अनुसार, छात्रा परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकल आई थी और देर रात कोसी बैराज पहुंच गई। उसी समय कांस्टेबल प्रीतम चौधरी और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार (आईआरबी फर्स्ट बैलपड़ाव), कोतवाली रामनगर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


ड्यूटी के दौरान दोनों जवानों ने छात्रा को संदिग्ध स्थिति में देखा और तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे आत्महत्या करने से रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को सुरक्षित कोतवाली रामनगर ले आए।
पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह मुरादाबाद की निवासी है, उसकी उम्र 14 वर्ष है और वह कक्षा 9 की छात्रा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन रामनगर पहुंचे। आवश्यक कार्यवाही के बाद छात्रा को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस संवेदनशील कार्रवाई के लिए परिजनों ने रामनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119